Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

रामनवमी उत्सव में पंडाल गिरने से, 4 लोगों की मौत, बाल-बाल बचे सीएम चंद्रबाबू नायडू

कडपा (ईएमएस)। आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में शुक्रवार को वोंटीमिट्टा के ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में रामनवमी उत्‍सव के दौरान पंडाल गिरने से चार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय राज्‍य मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी घटनास्थल पर मौजूद थे। वह हादसे में बाल-बाल बचे।

पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज आंधी और बरसात की वजह से पंडाल लोगों के ऊपर गिर गए। समारोह के शुरुआत में तेज आंधी तूफान में भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर चंद्रबाबू नायडू ने भक्तों के उत्साह की सराहना की थी। उन्होंने लोगों से कहा कि वह प्रार्थना करें कि वह रामराज्य लाने में कामयाब हों। नायडू ने कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर के विकास के लिए इसे टीटीडी को सौंपने का फैसला लिया गया।

CBSE Board : 10वीं, 12वीं के कुछ और पेपर लीक होने की अफवाह, पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही बड़े पैमाने पर राहत कार्य शुरू किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आंधी तूफान की वजह से मंदिर में लगे पंडाल लोगों पर गिरने लगे और भगदड़ मच गई। तेज आंधी और बरसात की वजह से कई पेड़ और इलेक्ट्रिक के केबल भी टूटकर गिर गए, इसके नीचे दब कर कई लोग घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button
Close