Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

रायबरेली ब्वायलर कांड : पीड़ितों से मिलने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

रायबरेली, 02 नवम्बर : उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के एनटीपीसी की ऊंचाहार ईकाई में हुए ब्लॉस्ट कांड में पीड़ितों का हाल जानने के लिए गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली पहुंच गए हैं। वे पहले पोस्मार्टम हाउस पहुंचे। वे मृतकों के परिजनों से मुलाकात किया। इस दौरान उनके साथ अखिलेश प्रताप सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। वे कांग्रेस नेताओं को इस हादसे में घायलों को अस्तपाल में जाकर मदद करने को निर्देशित किया।

3(80)

बताते चलें कि बुधवार को एनटीपीसी की उंचाहार 500 मेगावाट की छठी इकाई में भयावह विस्फोट हो गया। यहां काम करने वाले तकरीबन 22 मजदूरों की जान चली गई थी। तो वहीं 100 से ज्यादा कर्मचारी गंभीर झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए आसपास के जिला अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। 

कानपुर देहात में दो ट्रको की बीच टक्कर, तीन की मौत

दर्दनाक हादसे की खबर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेद जताया। इसके बाद देररात्रि पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कैबिनेटमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या सहित कई राजनैतिक नेता पहुंचे थे। दुःख की घड़ी में पीड़ितों को ढांढस बांधते हुए मंत्री ने प्रदेश सरकार से मिलने वाली हर मदद का भरोसा दिलाया। 

देर रात्रि पहुंचे भाजपा नेताओं के बाद गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली पहुंचने वाले हैं। रायबरेली कांग्रेस पार्टी महासचिव के विनय ने बताया कि उपाध्यक्ष दिल्ली से लखनऊ केजीएमसी अस्पताल में मरीजों का हालचाल जानने के लिए पहुंचे। वहां से निकलने के बाद राहुल फुरसतगंज आएगें। इसके बाद वह घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे, फिर पीड़ितों के देखने के लिए अस्पताल जायेंगे।  (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close