Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कांग्रेस ने नेहरू को किया याद

नई दिल्ली, 27 मई (हि.स)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 53वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री को याद करते हुए ट्वीट किया ‘हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर याद करता हूं।’

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांतिवन में पंडित नेहरू के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीटर के जरिए पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी, रिजिजू और सिन्हा ने गडकरी को दी जन्मदिन की बधाई

पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। 1919 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी और महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। सितंबर 1923 में वो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने। 1928 में उन्होंने ‘इंडिपेंड्स फॉर इंडिया लीग’ की स्थापना की और 1929 में लाहौर सत्र के दौरान उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर लिया गया। वो स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वे सर्वाधिक समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और 27 मई 1964 को उनकी मृत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button
Close