Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

राष्ट्रपति चंडीगढ़ के एमसीएम डीएवी महिला कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली, 27 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार दोपहर बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-36 में स्थित मेहर चंद महाजन (एमसीएम) डीएवी महिला कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करेंगे। 

स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान जहां राष्ट्रपति कोविंद छात्रों को संबोधित करेंगे वहीं कॉलेज की प्राचार्य निशा भार्गव गत 50 वर्षों की कॉलेज की उपलब्धियां गिनाएंगी। 
उल्लेखनीय है कि जस्टिस मेहर चंद महाजन की स्मृति में एमसीएम डीएवी कॉलेज की स्थापना 1968 में हुई थी। 

Related Articles

Back to top button
Close