उत्तराखंडखबरेराज्य

लखपत बुटोला ने लिया चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष का चार्ज

गोपेश्वर, 10 अगस्त (हि.स.)। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भार लखपत बुटोला ने ग्रहण कर लिया है। वे जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अब तक काबिज मुन्नी देवी शाह थराली से विधान सभा उप चुनाव जीती थी और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी काबिज थी। 

लखपत बुटोला ने शुक्रवार को सांय साढे चार बजे पद भार ग्रहण किया। बताया कि उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम के तहत उन्होंने अध्यक्ष पद संभाला है। बता दें चले कि मुन्नी देवी शाह जो भाजपा की है मई माह में हुए थराली के उप चुनाव में चुनाव जीती थी। लेकिन चुनाव जीतने के ढाई माह बाद भी उन्होंने विधायक पद की शपथ नहीं ली और ना ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दिया। इसको लेकर खूब राजनैतिक बहस भी चली। इस बीच लखपत बुटोला ने कानूनी सलाह लेकर उत्तर प्रदेश के पंचायती राज एक्ट के आधार पर जिला पंचायत चमोली का अध्यक्ष पद का भार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह दानू, राजेंद्र सिंह, जयपाल रावत, अनिल बिष्ट आदि मौजूद थे। 

Related Articles

Back to top button
Close