Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

लातुर : अपने ही गढ़ में कांग्रेस ध्वस्त, महानगर पालिका पर खिला कमल

मुंबई, 21 अप्रैल = कांग्रेस के गढ़ के रूप में विख्यात लातुर में कमल खिल गया है। लातुर महानगर पालिका, जहां पर कांग्रेस का कब्जा था, वहां पर भाजपा को 38 सीटें मिली हैं तो कांग्रेस को मात्र 31 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।

मोबाइल टावर रेडिएशन को लेकर डरने की जरुरत नहीं : दूरसंचार मंत्री

गौरतलब है कि महाराष्ट्र का लातुर जिला कांग्रेस के नेता रहे स्व. विलासराव देशमुख का गढ माना जाता रहा है और अब यहां से उनके सुपुत्र अमित देशमुख कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

लातूर कांग्रेस का गढ

लातुर कांग्रेस का गढ था, इसलिए कांग्रेस के साथ ही देशवासियों की नजर लगी हुई थी कि वहां की जनता किसे चुनती है और महानगर पालिका के चुनाव में जनमत ने दिखा दिया कि वह भाजपा के साथ है। भाजपा को यहां 38 सीटें मिली हैं तो कांग्रेस को मात्र 31 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। एक सीट राकांपा को मिली है। कुल मिलाकर भाजपा को लातुर महानगर पालिका में पूर्ण बहुमत मिल गया है। 2012 के चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी।

Related Articles

Back to top button
Close