Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

लालू यादव की जमानत याचिका खारिज, मुंबई के अस्पताल से आज होंगे डिस्चार्ज

मुंबई, चिकित्सकीय आधार पर जमानत की मियाद बढ़ाने की याचिका खारिज होने के बाद शनिवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को मुंबई के अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव शनिवार सुबह मुंबई में अस्पताल से निकलने के बाद पटना के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय ने सीबीआई की दलील सुनने के बाद लालू की जमानत की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया था। इससे पहले कोर्ट ने 10 अगस्त को 20 अगस्त तक के लिए लालू की प्रविजनल बेल बढ़ा दी थी। चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी पाए गए लालू प्रसाद यादव रांची जेल में सजा काट रहे थे जब उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पहले नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और फिर मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में उनका इलाज चला।

लालू के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि कोर्ट की ओर से याचिका खारिज होने के बाद अब वह मुंबई से वापस रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जाएंगे जहां उन्हें सबसे पहले भर्ती कराया गया था। 

Related Articles

Back to top button
Close