Home Sliderदेशनई दिल्ली

लास वेगास में गोलीबारी की घटना पर राष्ट्रपति ने जताया दुख

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के मौके पर अमेरिका के लास वेगास शहर में हुई गोलीबारी की घटना पर दुख प्रकट किया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी संदेश में कहा लास वेगास में गोलीबारी और मौतों के बारे में सुनकर विचलित हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। 

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के लास वेगास में एक संगीत समारोह में स्टीफन पैडॉक नामक एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलियां चलायीं। घटना में 50 से अधिक लोग मारे गये, जबकि 200 लोग घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close