खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

विधान परिषद के पूर्व सभापति फरांदे का निधन

मुंबई, 16 जनवरी (हि.स.)। विधान परिषद के पूर्व सभापति एनएस फरांदे का मंगलवार को पुणे में निधन हो गया। घर के बाथरूम में पैर फिसल जाने के कारण गिर गए। जिसके कारण उनके सर में काफी चोट आई और रक्तस्राव होने लगा। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वे अपने पीछे पत्नी, एक लड़का और तीन लड़की से भरा पुरा परिवार छोड़कर गए हैं। सातारा जिले के ओझरडे के रहने वाले फरांदे उच्च शिक्षित थे। उनकी पढ़ाई-लिखाई सोलापुर में हुई थी। शुरुआती दौर में उन्होंने धुले और अहमदनगर में प्राध्यापक की नौकरी की और उसी दौरान राजनीति में आ गए। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें अहमदनगर का जिलाध्यक्ष बना दिया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। नाशिक ग्रैजुएट कॉन्स्टीट्वेंसी से दो बार विधान परिषद में पहुंचे। उसके बाद वे विधान परिषद के उप सभापति और बाद में सभापति चुने गए थे।

Related Articles

Back to top button
Close