Home Sliderखबरेबिहार

शरद यादव ने बनाया ‘लोकतांत्रित जनता दल’

नई दिल्ली (ईएमएस)। शरद यादव खेमे ने नई पार्टी ‘लोकतांत्रित जनता दल’ का गठन किया गया है। नए दल के अध्यक्ष राजस्थान के पूर्व विधायक फतेह सिंह को चुना है, जबकि शरद यादव इसके संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। तीन चौथाई हरे व एक चौथाई नीले झंडे के साथ बने लोकतांत्रिक जनता दल में केरल के सांसद एम.पी. वीरेंद्र कुमार, बिहार से रमई राम, अर्जुन राय, उदय नारायण चौधरी,अनवर अली, संतोष कुशवाह समेत देश के कई राज्यों के नेता जुटे। यादव ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास कर रही है, जिसका राजनीतिक दलों को जमकर विरोध करना चाहिए। सभी दलों से आह्वान किया कि वे मिलकर 2019 के आम चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करें। उन्होंने भाजपा पर दहशत का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे सभी दल सहमे है।

– वाजपेयी सरकार की तारीफ

भाजपा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार का जिक्र करते हुए यादव ने कहा है कि अटल -आडवाणी के समय भाजपा का राष्ट्रीय एजेंडा था यह पार्टी नीतियों पर चलती थी। अटल बिहारी सरकार केवल एक वोट से गिर गई थी और उन्होंने नैतिकता के कारण इस्तीफा दे दिया था। कर्नाटक के ताजा घटनाक्रम का जिक्र करते हुए समाजवादी नेता ने कहा कि कर्नाटक में 55 प्रतिशत लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया है और उसे 104 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस और जनता दल (एस) को 117 सीटें मिली हैं। इसके बावजूद वहां भाजपा सरकार को शपथ दिलाई गई है।

Related Articles

Back to top button
Close