जालन्धर (ईएमएस)। आईपीएल में बांग्लादेश की ओर से खेल रहे शाकिब अल हसन ने अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। शाकिब ने ऐसा कर पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की बराबरी कर ली है। अफरीदी ने 274 ट्वंटी-20 खेलकर 300 विकेट लिए हैं जबकि शाकिब के नाम 260 मैच में 300 विकेट का रिकॉर्ड है।
वहीं ट्वंटी-20 में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड वैस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के नाम है। ब्रावो ने अब तक 380 मैच में 417 विकेट अपने नाम किये हैं। इसके बाद श्रीलंका के तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा हैं उनके नाम 256 मैच में 348 विकेट हैं। तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के रहस्यमयी स्पिनर सुनील नरेन जिसने 277 मैच खेलकर 325 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के सोहेल तनवीर 289 विकेट के साथ छठे तो पाकिस्तान के ही यासिर अराफात 281 विकेट के साथ सातवें नंबर पर हैं।









