उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

शादी का झांसा दे छात्रा का किया यौन शोषण , गर्भवती होने पर पुलिस की चौखट पर पहुंची लड़की

सहारनपुर, 30 अक्तूबर (हि.स.)। शहर की एक छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। उसके गर्भवती होने पर प्रेमी ने उससे किनारा कर लिया तो पीड़िता पुलिस की चौखट पर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। 

थाना सदर बाजार पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र का एक लड़का पिछले कई साल से उसके साथ रिलेशनशिप में था। उसने शादी का वादा भी किया। छात्रा ने पुलिस को यह भी बताया कि लड़के के परिजनों को भी उनके रिलेशनशिप की पूरी जानकारी थी। लेकिन अब लड़का शादी के वादे से मुकर गया है। पुलिस ने कारण पूछा तो इस छात्रा ने बताया कि रिलेशनशिप में रहने के कारण वह प्रेग्नेंट हो गई है और जब इस बात का पता उसके ब्वॉयफ्रेंड के परिवार वालों को भी लगा तो अब लड़का उसके मेरे गर्भ गिराने की दवाई ले आया। छात्रा का यह भी आरोप है कि अब लड़का उससे शादी करना नहीं चाहता और लड़के के घर वाले भी दूसरा रिश्ता ढूंढ रहे हैं। पुलिस थाने पहुंची इस छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। 

थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस की चौखट पर पहुंची छात्रा ने एसपी देहात से पहले इस मामले की शिकायत की। इसके बाद कोतवाली सदर बाजार पहुंची छात्रा ने पुलिस ने कहा कि पुलिस साहब, उसी लड़के से मेरी शादी करा दीजिए जिसके साथ मैं कई वर्षों तक रिलेशनशिप में रही हूं। लड़की का यह भी कहना है कि प्रेग्नेंट होने के बाद अब उसके अपने परिजन भी उसके साथ नहीं है और लड़के ने भी मना कर दिया है। ऐसे में वह दोराहे पर आकर खड़ी हो गई है और अगर ऐसे में उसकी शादी लड़के से नहीं कराई गई तो वह कहीं की नहीं रहेगी। एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Close