खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई महानगरपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा-शिवसेना में आरोप-प्रत्यारोप

मुंबई, 29 दिसम्बर =  देश की आर्थिक राजधानी के रूप में विख्यात मुंबई महानगरपालिका चुनाव में आगामी सत्ता स्थापित करने के लिए अभी से ही भाजपा व शिवसेना में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है। मुंबई मनपा में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा व शिवसेना ने एक दूसरे पर आरोप व प्रत्यारोप लगाना जारी रखा है।

मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा था कि मुंबई महानगरपालिका का बजट बहुत ज्यादा है, इसके बावजूद यहां विकास क्यों नहीं हो सका? मुख्यमंत्री ने यहां का अधिकांश बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री के इस आरोप का जवाब शिवसेना के अनिल परब ने देते हुए कहा कि मुंबई मनपा में अगर भ्रष्टाचार है तो मुख्यमंत्री को इसकी जांच करवानी चाहिए।

परब ने कहा कि मुंबई मनपा नगरविकास विभाग कगत है और यह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। इस तरह अगर मुख्यमंत्री को पता है कि मनपा में भ्रष्टाचार हो रहा है और वह अब तक चुप हैं तो इसका मतलब मुख्यमंत्री भी मनपा के भ्रष्टाचार में शामिल हैं। परब ने कहा कि स्टैंडिंगकमेटी में सभी दलों के नगरसेवक मिलकर निर्णय लेते हैं, लेकिन चुनाव में मात्र शिवसेना पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाना गलत है। परब के इस व्यक्तव्य का जोरदार विरोध करते हुए भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि मुंबई महानगर पालिका पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। सोमैया ने कहा कि वह मुंबई मनपा में हुए भ्रष्टाचार को सार्वजनिक करेंगे, जिससे आम मुंबईवासियों के कर का पैसा गलत जगह पर इस्तेमाल न हो सके। हालांकि इस लड़ाई से कांग्रेस व राकांपा ने अपने आपको अलग ही रखा है।

Related Articles

Back to top button
Close