Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

शिवाजी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार

मुंबई, 17 फरवरी : छत्रपति शिवाजी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता एवं पूर्व उपमहापौर श्रीपाद छिंदम को पुलिस ने शनिवार सुबह न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को छिंदम को गिरफ्तार किया था।

जानकारी के अनुसार अहमदनगर के पूर्व उपमहापौर छिंदम ने शुक्रवार को एक कर्मचारी से बातचीत के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

वसई : भिखारी की हत्या मामले में हत्यारे को मिली उम्र कैद की सजा

इससे जुड़ा ऑडियो वायरल होने के बाद अहमदनगर में तनाव की स्थिति बन गई थी। शिवसेना के शहरप्रमुख दिलीप सातपुते ने छिंदम के खिलाफ तोफखाना पुलिस थाने में आपराधिक मामला दर्ज करवाया। इसके बाद से ही पुलिस छिंदम की तलाश में जुटी थी।अहमदनगर-सोलापुर रोड पर शिराढोण शिवार में छिपकर बैठे छिंदम को पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार शाम को पकड़ लिया। छिंदम को शनिवार सुबह न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने एक मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। (हि.स.) । 

Related Articles

Back to top button
Close