Home Sliderखबरे

श्रीदेवी का कल 11 बजे मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली (25 फरवरी):  कल सुबह 11 बजे के करीब मुंबई में बॉलीवुड की सुपरस्टार श्री देवी का  अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुबई से उनका पार्थिव शरीर आज रात 9 बजे के करीब मुंबई पहुंचने की संभावना है। दुबई में उनका पोस्टमॉर्टम किया गया है।

 बात दें कि 54 साल की श्रीदेवी का दुबई में शनिवार रात निधन हो गया। श्रीदेवी अपने भांजा की शादी में शिरकत करने श्रीदेवी दुबई गई थी। जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 11 बजे के करीब श्रीदेव होटल के बाथरूम में गिर गईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल राशिद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शादी समारोह में हिस्सा लेने दुबई गईं श्रीदेवी यहां के प्रसिद्ध जुमेराह इमीरात होटल में रूकीं हुईं थीं।

मै श्रीदेवी के कारण ही फिल्म इंटस्ट्री में आया,क्या श्रीदेवी वास्तव में मर गयीं? – रामगोपाल वर्मा

Related Articles

Back to top button
Close