Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

श्रीलंका के बुध्द पूर्णिमा उत्सव में जाएंगे मोदी

नई दिल्ली, 10 मई (हिस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 मई को पड़ोसी देश श्रीलंका यात्रा पर जा रहे हैं। मोदी श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में वैसाक उत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले 14वें राजकीय समारोह में हिस्सा लेंगे। उसके बाद नरेंद्र मोदी अनुराधापुर और जाफना भी जाएेंगे। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी की ये दूसरी श्रीलंका यात्रा है।

विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (हिंद महासागर परिक्षेत्र) संजय पांडा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी कोलंबो को गंगराम्या मंदिर में दीप प्रज्जवलन कर समारोह की शुरुआत करेंगे। वैसाक उत्सव श्रीलंका में दीपावली की तरह मनाया जाता है। इस दौरान पूरे देश में दीप जलाए जाते हैं, घरों को रोशनी से सजाया जाता है। इस मौके पर पीएम देश की सबसे पुरानी डिगबोई रिफाइनरी से मिले मोम से बनी हजारों मोमबत्तियां बौध्द मंदिरों पर रोशनी के लिए भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री कैंडी में भारतीय मदद से बन रहे बांध का शिलान्यास करेंगे। इसी तरह वे श्रीलंका में भारतीय सहायता से बन रहे मल्टी-स्पेशिलिटी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। जाफना में वो तमिल समुदाय के लोगों से भी भेंट करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री श्रीलंका चाय बागानों को भी दौरा करेंगे और चाय उद्योग से जुड़े लोगों से मिलेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ये प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी श्रीलंका यात्रा है। इससे पहले मोदी मार्च, 2015 में श्रीलंका गए थे। वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भारत आए थे। पीएम मोदी ने सार्क सेटेलाइट लॉन्च के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति से विडियो क्रॉन्फेंसिंग जरिए बात की थी।

Related Articles

Back to top button
Close