Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

संसद से तीन तलाक विधेयक पारित नहीं होने के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार : भाजपा

नई दिल्ली, 11 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मानसून सत्र में तीन तलाक विधेयक को संसद की मंजूरी नहीं मिलने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने शनिवार को कहा कि सरकार ने आखिरी पल तक यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि विधेयक पारित हो जाए, लेकिन कांग्रेस ने उसका पारित होना बाधित किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस विधेयक का लोकसभा में समर्थन किया, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के चलते राज्यसभा में नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘लैंगिक न्याय सुनिश्चित करने वाले तीन तलाक विधेयक को दुर्भाग्य से कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी ने पारित नहीं होने दिया।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार मुस्लिम महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। 

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मुंडन करवा कर किया अमित शाह की सभा का विरोध

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस बेनकाब हो गई है| पार्टी केवल इस महत्वपूर्ण विधेयक का पारित होना बाधित करना चाहती थी। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद 300 से अधिक महिलाओं को तलाक दिया गया है| यह विधेयक बहुत महत्वपूर्ण था लेकिन विपक्ष की कुछ अन्य प्राथमिकताएं हैं।’ 

Related Articles

Back to top button
Close