उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

सपा-कांग्रेस का है ठगबंधन: ओम माथुर

Uttar Pradesh. गोरखपुर, 15 फरवरी=  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को ओरावां चढाने गोरखपुर पहुँचे प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। सपा-कांग्रेस गठबंधन को ठग-गठबंधन की संज्ञा देते हुए कटाक्ष करने से नहीं चूके।
उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन नहीं है। ठगों का बंधन है, जिसमे पहले से ही गांठें बनीं हैं। जनता इनको जान चुकी है। इस बार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

गोरखपुर क्षेत्र के ज़िलों की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने और चुनावी रणनीति बनाने पहुंचे माथुर आज कई बैठकें लेंगे। पदाधिकारियों से लेकर चुनाव में लगे महत्वपूर्ण लोगों की बैठक के साथ भाजपा की खिलाफत कर रहे पार्टीजनों से भी मुलाकात भी करेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी की मानें तो रूठों को मनाने का प्रयास कर पार्टी को जीत की ओर ले जाने का पूरा जोर लगाएंगे।

बैठक के पूर्व बातचीत में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 14 साल से यूपी में भाजपा सत्ता में नहीं है। इस वजह से प्रदेश का विकास अवरुद्ध है। लूट, बलात्कार, अपहरण, डकैती की वारदातें बढ़ी हैं। महिलाओं का सम्मान लुट रहा है। जनता परेशान है। इन सारी समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब यूपी में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार बनेगी। जनता इसे जान चुकी है और भाजपा पूर्ण बहुमत से यूपी की सत्ता में आ रही है।

ये भी पढ़े :आत्महत्या की कोशिश में झुलसी विवाहिता की मौत.

श्री माथुर ने टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में उपजे असन्तोष और बगावत को खारिज करते हुए कहा कि कहीं भी बगावत या असन्तोष नहीं है। चुनाव के पहले से ही माइक्रो बूथ मैनेजमेंट चल रहा है। असंतोष की कहीं कोई गुंजाइश नहीं है। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जीत के लिए लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
Close