Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

गैंगरेप के खिलाफ राहुल का कैंडल मार्च , भीड़ ने प्रियंका से की धक्का-मुक्की, भड़की ……

नई दिल्ली (ईएमएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्नाव और कठुआ गैंगरेप के खिलाफ आधी रात को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला और इस बात पर दुख जताया कि देश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। महिलाएं बाहर निकलने से डर रही हैं। इंडिया गेट पर निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की की गई। नाराज प्रियंका ने लोगों को खूब लताड़ लगाई।

कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा महिलाओं के खिलाफ अपराध, बलात्कार और हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। यह राष्ट्रीय मुद्दा है। यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा यह मार्च देश की महिलाओं को समर्पित है। हजारों लोग यहां मौजूद हैं, जिनमें सभी पार्टियों के लोग और आम लोग भी शामिल हैं। देश में ऐसे हालात हैं जहां हत्या, बलात्कार और हिंसा की एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं। हम उसके खिलाफ यहां खड़े हैं। हम चाहते हैं कि सरकार कार्रवाई करे।

सुप्रीम कोर्ट से के.के.मिश्रा को बड़ी राहत , शिवराज सिंह चौहान के लिए झटका

शुक्रवार को रात 12 बजे निकाले गए कैंडल मार्च में राहुल गांधी के साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता के अलावा प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। इनके अलावा अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद, अशोक गहलोत, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, अंबिका सोनी और हारून यूसुफ सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस मार्च में शामिल हुए। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय से लेकर इंडिया गेट तक ये कैंडल मार्च निकाला गया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार का ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा तो ठीक है, लेकिन इस समय सबसे ज्यादा हमलें बेटियों पर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इस दिशा में कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि अपराधियों को इससे सबक मिले। राहुल ने ये भी कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हमले बढ़ रहे हैं और आज महिलाओं को बाहर निकलने में भी डर लग रहा है।

कैंडल मार्च के दौरान भीड़ में प्रियंका से धक्का-मुक्की हुई। इस पर प्रियंका नाराज हो गईं और वहां मौजूद लोगों से कहा उस मकसद के बारे में सोचिए जिसके लिए आप यहां आए हैं। जो लोग यहां धक्का-मुक्की के लिए आए हैं, वे घर वापस जाएं। कृपया शांति बनाए रखें और खामोशी के साथ चलें। इंडिया गेट पर इस मार्च में शामिल लोगों ने मोदी सरकार और यूपी और जम्मू-कश्मीर की सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की।

Related Articles

Back to top button
Close