खबरे

सलमान-प्रियंका के इस फिल्म में काम करेंगी दिशा , ट्विटर पर किया ऐलान

मुंबई (ईएमएस)। दबंग सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ नवोदित अभिनेत्री दिशा पाटनी सिल्वर स्क्रिन शेयर करती नजर आने वाली हैं। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने दिशा की तस्वीर साझा करते हुए सेट पर उनका स्वागत किया। फिल्म भारत में दिशा दोनों सुपरस्टार्स के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 2019 की ईद के मौके पर रिलीज होगी। अली अब्बास जफर ने लिखा, “दिशा पटानी ‘भारत’ की यात्रा में आपका स्वागत है। सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा।” यह सलमान की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनके साथ वह ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में काम कर चुके हैं। प्रियंका 11 साल बाद, सलमान के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले वर्ष 2008 में वह ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ में नजर आ चुके हैं।

इसके साथ ही फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ में भी इस जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि ‘भारत’ वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का आधिकारिक रूपांतरण है। यह अतुल अग्निहोत्री के रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है। दिशा पाटनी आखिरी बार फिल्म ‘बागी 2’ में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आईं थी। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनर है। इतनी बड़ी सफलता के बाद दिशा सलमान खान और प्रियंका के साथ स्क्रिन शेयर कने जा रही है, ये उनके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं हैं। साल 2018 दिशा के करियर के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। बता दे कि दिशा ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद दिशा ने काफी लंबा ब्रेक लिया था।

Related Articles

Back to top button
Close