खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

सायन-पनवेल महामार्ग पर दस गाड़ियां आपस में भिड़ीं

मुंबई, 03 अक्टूबर (हि.स.)। सायन-पनवेल महामार्ग पर मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास कलंबोली परिसर में दस गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं। इस दुघर्टना में कोई जनहानि नहीं हुई है, पर दो घंटे तक यातायात बाधित रहा और तकरीबन पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। 

सायन-पनवेल महामार्ग पर कलंबोली परिसर में घटित दुर्घटना से यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई और वाहनों की लंबी कतार से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कलंबोली परिसर में एक दुर्घटना के चलते दस वाहन आपस में टकरा गए। 

नवी मंबई में फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के चलते सैकड़ों पुलिसकर्मियों को वहां की सुरक्षा व्यवस्था में लगा दिया गया है जिसके कारण दो घंटे तक यातायात की समस्या बनी रही और तकरीबन पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं।

Related Articles

Back to top button
Close