Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

सारी दुनिया में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की जग हंसाई

ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं पर बेतुके बयान से हो रही है जग हंसाई

अगरतला (ईएमएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव अब नए बयान से चर्चाओं में हैं। उन्होंने हाल ही में दावा किया कि रवींद्रनाथ टैगोर ने ब्रिटिश सरकार का विरोध करते हुए नोबेल पुरस्कार को ठुकरा दिया था। नोबेल पुरस्कार विश्व स्तरीय है । रविंद्र नाथ टैगोर की 1913 में लिखी रचना गीतांजलि को लेकर जो नोबेल पुरस्कार में मिला था। वह उन्होंने कभी नहीं लौटाया।

सत्य है कि 1919 में जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार के विरोध में उन्होंने ब्रिटिश सरकार द्वारा दी गई नाइटहुड की उपाधि को वापस लौटा दिया था। नोबेल पुरस्कार को लेकर गलत बयान दिए जाने के कारण मुख्यमंत्री विप्लव देव की जग हंसाई अब सारे देश और दुनिया में हो रही है। भाजपा नेताओं के द्वारा मनचाहे तरीके से रोजाना बयान ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं को लेकर दिए जा रहे हैं। अब उनका विश्वास करना तो दूर लोग उन पर हंसने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close