उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

सिविल अस्पताल पहुंचे राजबब्बर, कहा योगी नहीं मनोरोगी हैं मुख्यमंत्री

लखनऊ, 25 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर लाठीचार्ज में घायल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मिलने बुधवार को सिविल अस्पताल पहुंचे। राजबब्बर ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी नहीं मनोरोगी हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जिस चोले को पहन रखा है, उसमें वह न तो महंत नजर आ रहे हैं और न ही मुख्यमंत्री। 

गौरतलब हो कि बीते दो दिनों से राजधानी में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुईं थीं जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। राज बब्बर ने मुलाकात कर घायल कार्यकत्रियां का हाल चाल जाना और कहा कि ये सरकार जनता की आवाज दबाना चाहती है। 

सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चाहे वे शिक्षामित्र हों, बीएचयू की बच्चियां हो या फिर आंगनबाड़ी महिलाएं, योगी सरकार में हर किसी को आवाज उठाने के बदले लाठियां मिल रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के पास अयोध्या में दिवाली मनाने के लिए 137 करोड़ हैं, लेकिन आंगनबाड़ी की महिलाओं को देने के लिए नहीं है। कांग्रेस का कहना है कि पुरुष पुलिकर्मियों ने इन महिलाओं पर कई बार लाठीचार्ज किया जो शर्म की बात है।

राजबब्बर ने कहा कि योगी सरकार मनोरोगी सरकार हो चुकी है। इस सरकार में मानवता का कहीं भी कोई अंश नजर नहीं आता। चाहे वह शिक्षामित्र हों, आंगनवाड़ी कार्यकत्र्रियां हो या फिर बीएचयू की छात्राएं हों। ये सरकार जिस दिन से आई है, इसे गुरुर हो गया है कि जब तक इनके पास मशीनें हैं इनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता, लेकिन सरकार जान ले ऊपर वाले के घर में देर हो सकती है लेकिन अंधेर नहीं है।

Related Articles

Back to top button
Close