खबरेदेशनई दिल्ली

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से राहत, धूल भरी आंधी के आसार.

National. नई दिल्ली, 04 अप्रैल = राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अगले दो दिन भीषण गर्मी से राहत रहेगी। अगले 6 घंटे में धूल भरी आंधी और बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में मंगलवार सुबह बादल छाये रहे। सुबह हालांकि धूप से राहत रही, पर न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बदली छाए रहने तथा धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक उत्तरी भारत में मौसम में बदलाव होने के आसार हैं| पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में आज दिन में धूल भरी आंधी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से तीन दिन तक भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

आख़िरकार प्रशांत भूषण ने विवादित ट्वीट पर मांगी माफी

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ‘दिन में आंशिक बदली छा सकती है। धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।’ राष्ट्रीय राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

वातावरण में आद्रता सुबह 8.30 बजे 43 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश की वजह से प्रदेशभर में तापमान में छह से आठ डिग्री की गिरावट आ सकती है। पांच और छह अप्रैल को तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री नीचे जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
Close