Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

सैन्य प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक, होगी CBI जांच .

National.नई दिल्ली, 21 मार्च = राज्यसभा में सदस्यों ने पुणे जोन में सेना के अन्य रैंकों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्रों के लीक होे जाने पर चिन्ता व्यक्त की। हालांकि सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिये हैं।

रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भांमरे ने मंगलवार को सदन में बताया कि प्रश्नपत्र केवल पुणे जोन मे ही लीक हुए थे जिसका पता चलने पर 26 फरवरी को होने वाली यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि थाने की अपराध शाखा को प्रश्नपत्र लीक करने की गुप्त जानकारी मिली थी। जिसके बाद गोवा,नागपुर और पुणे में छापे मारे गये थे। उन्होंने बताया कि सीबीआई जांच के अलावा सैन्य अधिकारियों ने भी इस मामले में दोषी व्यक्तियों की पहचान कर उनपर जिम्मेदारी तय करने के लिए प्रथम जांच के भी आदेश दिये हैं।

CM योगी के दरबार में संतों ने लगाई ये गुहार .

शिवसेना के संजय राउत और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह सहित कई सांसदों ने इस मामले पर चिंता व्यक्त की थी।

Related Articles

Back to top button
Close