Home Sliderदेशनई दिल्ली

सोनिया गांधी ने दी नवरात्रि पर्व की बधाई

नई दिल्ली, 21 सितम्बर : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को नवरात्रि दुर्गा आराधना पर्व पर बधाई दी है। सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रों में देवी के तीनों रूप महासरस्वती, महाकाली और महालक्ष्मी का पूजन सभी को मंगलमय जीवन देता है। 
श्रीमती गांधी ने कहा कि नवरात्रों के व्रत में उपासना कर क्रोध तथा अहंकार पर विजय प्राप्ति होती है।

नौ दिनों में देवी के नौ रूपों के पूजन करने से प्रत्येक व्यक्ति को सुख एवं समृद्धि तथा शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा, नवदुर्गा पर्व पूरे देश में सुख एवं शांति लाए, यही उनकी मंगलकामना है। 

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भी ट्वीट कर कहा, ‘आप सभी को नवरात्रि के पावन अवसर पर सुख, शान्ति, समृद्धि की शुभकामनाएं ‘। इसके साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close