खबरेदेशनई दिल्ली

किशोरी का बाजार से अपहरण करके आशाराम कई दिनो तक करता रहा बलात्कार

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर : राजधानी के उत्तर पश्चिमी जिले के नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में एक किशोरी को अगवाकर कई बार बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आशाराम के रूप में हुई है, जिसने पुलिस से बचने के लिए अपनी भेषभूषा बदल ली थी। पुलिस के अनुसार पीडि़ता नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में परिवार के साथ रहती है। 

गत नवम्बर परिवार वालों ने किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने एफआईआर किडनैपिंग में दर्ज कर ली थी। एसएचओ अरविंद कुमार के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर विनोद एएसआई पार्वती हेड कॉन्स्टेबल मुनेन्द्र, कॉन्स्टेबल जयराम और महेश को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया। करीब 13 दिन बाद किशोरी अचानक अपने घर लौट आई।

परिवारवालों को किशोरी ने बताया कि मकान के सामने आरोपी आशाराम किराए के मकान पर रहता है। वह चौकीदार की नौकरी करता है।वारदात वाले दिन वह किसी काम से बाजार गई थी। घर के बाहर से ही आशाराम ने उसको कुछ सुंघा दिया। वह बेहोश हो गई। आशाराम उसे बुध विहार ले गया। एक जानकार के मकान में रखा। वहां पर करीब 13 दिन तक उसको धमकी देकर बलात्कार किया। बाद में आशाराम उसे पीतमपुरा इलाके में छोड़कर फरार हो गया। 

जिसके बाद वह बदहवास हालत में अपने घर आई और परिवार को आपबीती बताई। जांच टीम ने आशाराम के ठिकानों पर छापेमारी की। इस बीच एक पुख्ता सूचना पर आशाराम को जिला छत्तरपुर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आशाराम ने पुलिस से बचने के लिए अपनी भेषभूषा पूरी तरह से बदल ली थी।(हि.स.)।

आगे पढ़े : क्राईम : नाबालिगों का अपराध में बढ़ता ग्राफ खतरनाक

Related Articles

Back to top button
Close