Home Sliderदेशनई दिल्ली

सोनिया ने माखनलाल फोतेदार के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (हि.स.)। कांग्रेस ने आज अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री माखनलाल फोतेदार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को शोक संदेश जारी कर फोतेदार के निधन को पार्टी के लिए क्षति बताये हुए अपनी संवेदना प्रकट की है।

सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि माखनलाल सक्रिय राजनीति में काफी लम्बे समय तक रहे। उन्होंने नैतिकता के साथ हमेशा देश और पार्टी के लिए अपना योगदान दिया। फोतेदार के निधन से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है| उनकी कमी को पूरा करना मुश्किल है। सोनिया गांधी ने माखनलाल के आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके परिवार के लिए संवेदना प्रकट की है। 

गौरतलब है कि एक समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले माखनलाल फोतेदार का गुरुवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। फोतेदार 85 साल के थे। वो अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रहे थे। एक समय कांग्रेस में कद्दावर नेता रहे फोतेदार सोनिया और राहुल के नेतृत्व में किनारे कर दिए गए थे, जिसके बाद वे सक्रिय राजनीति से दूर हो गए।

Related Articles

Back to top button
Close