खबरेविदेश

स्टाक मार्केट में दूसरे दिन झटकों सहित लगातार गिरावट, असर एशिया तक

न्यूयॉर्क, 06 फरवरी (हि.स.)। स्टाक मार्केट में दूसरे दिन सुबह से लेकर सायं तक भारी उठा-पटक के साथ तीव्र गिरावट देखी गई। सोमवार को बाज़ार बंद होने तक डाव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज इंडेक्स 1175.21 अंक अर्थात 4.6 % अंक नीचे गिर गया, जबकि एस पी 500 में साढ़े तीन प्रतिशत की गिरावट से जो साल भर में कमाया था, वह दो दिन में लुप्त हो गया। इसे एक अद्भुत घटना माना जा रहा है। 

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इन दो दिनों में एक खरब डालर के नुक़सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे गूगल, वेल्स फार्गो, बरक्शायर हेथवे एपल, माइक्रोसाफट को झटका लगा है। इसके विपरीत यूएस बांड सुरक्षा के नाम पर रातों रात चढ़ गए। अमेरिकी स्टाक मार्केट में गिरावट का जापानी शेयर मार्केट में असर पड़ा। निक्की 225 अंक अर्थात 2.52 प्रतिशत गिरा तो ओसाका 3.4% में गिरावट आई। आस्ट्रेलिया में 1.45 %, चीन में शंघाई स्टाक मार्केट 0.18 % गिर गयी। 

सोमवार की सायं मार्केट में 4.1 प्रतिशत की गिरावट हुई। इस गिरावट का जापान, हांगकांग और भारत तक असर देखा गया। बिटकोइन की चमक भी 65 प्रतिशत ख़त्म हो चुकी है। स्टाक मार्केट की जानकारी रखने वाले बताते हैं कि इसका आने वाले दिनों में क्या हाल होगा, कोई कमेंट करने को तैयार नहीं है। 

‘ब्लूमबरग’ के अनुसार सोमवार को मार्केट गिरने से दुनिया भर के पांच सौ धन कुबेरों को एक सौ चौदह अरब डालर का चूना लग चुका है। बर्कशायर हैथवे के चेयरमेन और दुनिया में तीसरे नम्बर के धनी वारें बफ़ेट को सर्वाधिक 5.1 अरब डालर की क्षति हुई है। वेल्ज़ फार्गो के शेयर 9.2 प्रतिशत गिरने से अठारह अरबपतियों एक-एक अरब की क्षति हुई है। फ़ेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग को 3.6 अरब, अमेजोन के जेफ़ बजेस को 3.3 अरब और एलफाबेत को 2.2 अरब डालर का चूना लगा है। 

Related Articles

Back to top button
Close