खबरेदेशनई दिल्ली

स्टार प्रचारक के रूप में पहली बार पूरे यूपी में प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी.

नई दिल्ली, 24 जनवरी=  प्रियंका गांधी पहली बार पूरे उत्तर प्रदेश में प्रचार करेंगी। अब तक वह केवल सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करती रही थीं। मंगलवार को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जिसमें प्रियंका गांधी का भी नाम है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन में अहम भूमिका निभाई है। ऐसी खबर थी की उन्होंने कई दफा समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव से बात की। चर्चा है कि अखिलेश की पत्नी और सांसद डिंपल यादव और प्रियंका गांधी साथ में प्रचार कर सकती हैं। अब तक प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के क्षेत्रों में ही प्रचार करती रही हैं। यह पहली बार है कांग्रेस ने राज्यभर में चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका को जिम्मेदारी दी है।

Priyanka-Gandhi1

कांग्रेस पार्टी की ओर से यूपी चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की गई है उसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियांका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपी प्रभारी गुलामनबी आजाद, राज बब्बर, मीरा कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, जनार्दन दिवेदी, अदमद पटेल, कमलनाथ, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, प्रदीप माथुर, निर्मल खत्री, पीएल पुनिया, अशोक गहलोत, भुपेंद्र सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला, सचिन पायलेट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, शकील अहमद, शोभा ओझा, आरपीएन सिंह, नसीब सिंह, जुबेर खान, राणा गोस्वामी, अविनाश पांडेय, शकील अहमद खान, विजय लक्ष्मी साधो, अभिनेत्री नगमा, ब्रिजलाल खबरी और रिजवान जहीर हैं।

priyanka-pti-4

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कुल 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 27 साल से उत्तर-प्रदेश में सत्ता से बाहर कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 105 सीटें दी हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी बाकी बचे सीटों पर हाथ आजमा रही है। उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Close