खबरे

गीतकार नक्श लायलपुरी का निधन

मुंबई, 24 जनवरी=  नक्श लायलपुरी के नाम से तमाम फिल्मों के गीत लिखने वाले मशहूर गीतकार जसवंत राय शर्मा का रविवार को मुंबई में 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार बताए जा रहे थे। रविवार की सुबह अपने निवास स्थान पर उन्होंने अंतिम सांस ली। लगभग तीन दशकों से भी ज्यादा वक्त के दौरान अपने फिल्मी सफर में 100 से ज्यादा फिल्मों मे गीत लिखने वाले नक्श लायलपुरी का जन्म पाकिस्तान के कस्बेे लायलपुर में हुआ था।

1952 में उनको पहली बार गाना लिखने का मौका मिला और 70 के दशक तक उनकी लेखनी चलती रही। रविवार की शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। लता मंगेशकर सहित संगीत की दुनिया के दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है और इसे फिल्मी संगीत के लिए अपूर्णीय क्षति माना है।

Related Articles

Back to top button
Close