खबरेविदेश

हिटलर पर व्हाइट हाउस प्रेस सचिव स्पाइसर ने मांगी माफ़ी

International.वाशिंगटन, 12 अप्रैल (हि.स.)। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने एडोल्फ हिटलर को लेकर दिए अपने बयान पर माफ़ी मांग ली है। उन्होंने रासायनिक हथियार के इस्तेमाल पर कहा था कि दूसरे विश्व युद्ध में हिटलर ने भी रासायनिक हथियार का इस्तेमाल नहीं किया था। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

बीबीसी के अनुसार, प्रेस इस बयान के लिए माफ़ी मांगते हुए प्रेस सचिव ने कहा, “’मैंने यहूदियों के नरसंहार के मामले में ग़लती से अनुचित और असंवेदनशील तुलना की। इसके लिए मैं माफ़ी मागंता हूं। मैंने ग़लती की है।”

उधर, आलोचकों का कहना है कि यहूदियों के कत्लेआम और अन्य नरसंहारों में गैस का इस्तेमाल किया गया था। स्पाइसर ने सीरियाई सरकार का साथ देने के लिए रूस की आलोचना की है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस रासायनिक हमले में मारे गए 89 लोगों के मामले में आरोपों से मुक्त होना चाहता है।

अमेरिका में एशियाई यात्री से बदसलूकी को लेकर वियतनाम में आक्रोश

अमरीकी खुफिया जानकारी के मुताबिक, सीरियाई सरकार ने हवाई हमले के दौरान रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया। सीरिया ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को ख़ारिज कर दिया है। दूसरी तरफ़ रूस ने इस मामले में सीरिया में विद्रोही ग्रुपों को ज़िम्मेदार ठहराया है। रूस का कहना है कि विद्रोही समूहों ने रासायनिक हथियारों को एकत्रित कर रखा था।
स्पाइसर की टिप्पणी यहूदियों के त्योहार पासओवर के दौरान आई है। विदित हो कि इस टिप्पणी के बाद उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था।

Related Articles

Back to top button
Close