Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

15 अगस्त को केवल भारत ही नहीं बल्कि ये 3 देश भी हुए थे आज़ाद

नई दिल्ली (15 अगस्त): अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी झेलने के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था, लेकिन यह बहुत ही कम लोगों को पता है कि 15 अगस्‍त की तारीख को केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तीन और देशों को आजादी मिली थी।

ये तीन देश दक्षिण कोरिया, बहरीन और कांगो थे। इन तीनों ही देशों को 15 अगस्त ही के दिन आजादी मिली थी। दक्षिण कोरिया को 1945 में जापान से आजादी मिली थी। वहीं दूसरी ओर बहरीन को 15 अगस्त 1971 में ब्रिटेन से आजादी मिली। जबकि कांगो को 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल हुई।

UP : स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी का एलान 6 करोड़ लोगों को मिलेगा स्‍वास्‍थ्‍य बिमा का फायदा

यही नहीं इसमें भी बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि ब्रिटेन तो भारत को 1947 को नहीं बल्कि उसके अगले साल 1948 में आजाद करना चाहता था, लेकिन महात्‍मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन से अंग्रेज इतने परेशान हो चुके थे कि उन्‍होंने भारत को एक साल पहले ही यानी की 15 अगस्‍त 1947 को ही आजाद करने के विचार पर फैसला ले लिया।

लाहौर सत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज घोषणा या भारत की आजादी की घोषणा का प्रचार किया। कांग्रेस ने भारत के लोगों से सविनय अवज्ञा करने के लिए स्वयं प्रतिज्ञा करने व पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्ति तक समय-समय पर जारी किए गए कांग्रेस के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। इस तरह के स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन भारतीय नागरिकों के बीच राष्ट्रवादी ईधन झोंकने के लिए किया गया व स्वतंत्रता देने पर विचार करने के लिए ब्रिटिश सरकार को मजबूर करने के लिए भी किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close