Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

जनता पर विश्वास बनाएं पुलिस अधिकारी: सुलखान सिंह

लखनऊ, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह शनिवार को मुख्यालय पहुंचे। पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उन्होंने कहा कि समस्त पुलिस अधिकारी जनता पर अपना विश्वास बनायें।

पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के समस्त जोन के पुलिस महानिरीक्षक, उप-पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस कप्तान अपने कार्यालय में जनता के लिए मुलाकात का समय तय करें और पीड़ितों की आपबीती सुनने के बाद त्वरित कार्रवाई करायें।

सुलखान सिंह ने कहा कि पुलिस महानिदेशक कार्यालय में जनता के लिए समय तय किया जायेगा। मुख्यालय में बैठने वाले अधिकारियों को भी पीड़ित जनता से मिलने का समय तय करना चाहिए। ये होने पर ही पीड़ित लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और उन्होंने एक लम्बे समय तक जनता के लिए काम का अनुभव लिया है। कानून व्यवस्था कायम करने के लिए किस प्रकार से काम करना है, उन्हें इसकी जानकारी है। किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नही होने दिया जायेगा।

विधानसभा समेत तीर्थ स्थल को निशाना बनाने के लिए आतंकी बनेंगे साधू ! अलर्ट जारी

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा पर वे खरे उतरेंगे। हर प्रकार से कानून का राज कायम होगा। आगे से पुलिस विभाग में कार्य समय तय करने के लिए आरआई के नीचे का कोई अधिकारी नहीं होगा। सभी छुट्टी पर गये पुलिस वालों को मिलान किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
Close