खबरेविदेश

14 साल के लड़के से संबंध बनाकर महिला हुई गर्भवती , अब मिली 4 साल की सजा

मेलबर्न, 23 नवम्बर : ऑस्ट्रेलिया में एक किशोर का यौनशोषण करने की दोषी महिला को अदालत ने चार साल जेल की सजा सुनाई है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, महिला ने 14 साल की अपनी बेटी के दोस्त के साथ संबंध बनाए और फिर गर्भवती हो गई। उसने साल 2014 में पहली बार लड़के से संबंध बनाया था। पुलिस को जब घटना के बारे में पता चला तो महिला से पूछताछ की। लेकिन महिला ने कहा कि उसके पेट में पल रहा बच्चा उसके पति का है। पुलिस ने महिला के बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया तो महिला को 14 साल के लड़के के यौन शोषण का दोषी पाया गया।

स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक, महिला जब पहली बार अपनी बेटी के दोस्त के संपर्क में आईं तो वह 33 साल की थी। इस दौरान उसका पति से अनबन चल रहा था और दोनों के बीच तलाक होने वाला था।अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए पाया कि महिला ने लड़के को अपने घर में बुलाकर शराब पिलाई और उसे नशे की गोलियां दीं।इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

महिला इतने पर ही नहीं रुकी, बल्कि उसने लड़के साथ 3 बार संबंध बनाए।अदालत ने पाया कि महिला लड़के को अपनी अश्लील तस्वीरें भी भेजती थीं जो कि किसी किशोर के साथ ज्यादती के अंतर्गत आता है। अब महिला को दो साल की सजा काटने के बाद ही उसे जमानत मिल सकेगी।   (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close