खबरे

29 अप्रैल नहीं बल्कि इस दिन सात फेरे लेंगी सोनम कपूर , संगीत की तैयारियां……..

मुंबई : सोनम और उनके बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आनंद की शादी की खबरें इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ हैं . उनके फैंस को भी इस बात का इन्तजार हैं की सोनम सच में शादी कर रहीं हैं या फिर ये सिर्फ अफवाह हैं …. आप को बता  दे की यह अफवाह नहीं बल्कि सच हैं . सावरिया गर्ल सच में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं . 

खबरों के मुताबिक सोनम कपूर और उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा पहले 29 अप्रैल को शादी करने वाले थे पर अब दोनों अप्रैल में नहीं बल्कि मई के फर्स्ट वीक में शादी रचाएंगें। सूत्रों के हवाले से सोनम और आनंद अब 6 या 7 मई को शादी करेगें। बता दें कि इन दिनों सोनम कपूर अपनी शादी के संगीत को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रही हैं। जिस तरह खबरें आ रही थीं कि सोनम की शादी 29 को होगी उसी तरह सोनम की डेस्टीनेशन वेडिंग स्विटजरलैंड में होगी ये भी अफवाह फैली है।

भारत में ही होगी शादी दोनों की शादी 

कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि सोनम और आनंद की शादी विराट और अनुष्का की तरह डेस्टीनेशन वेडिंग होगी। फिलहाल अब इन बातों को गलत कहा जा रहा है और खबर आ रही है कि सोनम और आनंद अब स्विटजरलैंड में नहीं बल्कि इंडिया में ही शादी करेंगे। कहा जा रहा है सोनम आनंद के साथ मुंबई के बांद्रा या फिर जुहू के एक होटल में शादी रचाएंगी। कहा जा रहा है कि सोनम की शादी में बॉलीवुड सितारे दिखाई देंगे। फिलहाल बॉलीवुड के गलियारों से ये खबर आ रही है कि सोनम कपूर की शादी में सणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान को न्योता जा चुका है। 

संगीत की तैयारियां शुरू …….

सोनम की शादी की बात जरूर हो रही हो पर इन दिनों सोनम के संगीत सेरेमनी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। पिंकविला के मुताबिक कहा जा रहा है कि सोनम की शादी को लेकर पूरा कपूर खानदान तैयारियों में जुटा हुआ है और इन दिनों कपूर परिवार सोनम के संगीत की तैयारियां कर रहा है। 

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि सोनम के पापा अनिल कपूर और उनकी वाइफ सुनीता की स्पेशल परफॉर्मेंस होगी। वैसे कहा जा रहा है कि इन दिनों पूरा परिवार मुंबई के जुहू वाले अपने बंगले में डांस परफॉर्मेंस की रिहर्सल में जुटा है। इन दिनों अनिल कपूर भी अपनी वाइफ के साथ वहीं रिहर्सल कर रहे हैं। कहा जा रहा है की फराह खान सभी की परफॉर्मेंस कोरियोग्राफ कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button
Close