Home Sliderखबरे

65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान , न्यूटन बेस्ट हिंदी फिल्म, श्रीदेवी बेस्ट एक्ट्रेस

मुंबई (ईएमएस)। शुक्रवार को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया। राजकुमार राव अभिनीत फिल्म न्यूटन को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के सम्मान से नवाजा जाएगा। न्यूटन की झोली में एक और अवार्ड भी आया है, अभिनेता पंकज त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को फिल्म ‘मॉम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा। अभिनेता विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के सम्मान दिया जाएगा। फिल्म ‘नागर कीर्तन’ के लिए बंगाली अभिनेता रिद्धी सेन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलेगा। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समिति चेयरमैन और जाने माने डायरेक्टर शेखर कपूर ने इन पुरस्कारों का एलान किया है। सभी विजेताओं को तीन मई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान से सम्मानित करेंगे।

इन्हें भी मिलेगा पुरस्कार:-

बेस्ट मराठी फिल्म-का कच्चा लिंबू (डायरेक्टर-प्रसाद ऑक) को।
बेस्ट कोरियोग्राफी का फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के गाने ‘गोरी तू लट्ठ मार’ के लिए गणेश आचार्य को।
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ के लिए एआर रहमान को।
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन का बाहुबली-2 को।
स्पेशल मेंशन का अवार्ड (मराठी फिल्म)-मोरक्या, (उड़िया फिल्म)-हलो आर्सी और (मलयालम फिल्म) टेक ऑफ को।
बेस्ट बांग्ला फिल्म का मयूराक्षी को।
नेशनल अवार्ड, सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ आलोचक-गिरिधर झा को।
बेस्ट सिंगर का मेल-येशुदास को।

Related Articles

Back to top button
Close