खबरे

खुद को प्रियंका पुकारे जाने पर विदेशी मीडिया पर भड़की दीपिका !

मुंबई : हाल ही में दीपिका पादुकोण को विदेशी मीडिया ने गलती से दीपिका की जगह प्रियंका कह कर पुकारा था. उसके बाद वह वीडियो भारत में काफी वायरल हुआ. इस बात पर गुस्सा जताते हुए दीपिका ने कहा है कि ये टिप्पणी अपमानजनक है. दीपिका ने एक इवेंट के दौरान कहा, कि उन्हें बार बार प्रियंका चोपड़ा समझा जाना सिर्फ उनकी अज्ञानता दिखाता है बल्कि नस्लवाद भी है। कई बार विदेशी मीडिया दीपिका पादुकोण को प्रियंका चोपड़ा समझ चुका है।

दीपिका पादुकोण ने हाल में ए बयान में कहा कि “यह सिर्फ मेरे लिए कही गई बात नहीं थी। यह हम में से किसी के साथ भी हो सकता है और यह मुद्दा सिर्फ इग्नोरेंस का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह रेसिज्म भी है। यह मजाक वाली बात नहीं थी। यह जरूरी नहीं कि अगर दो लोग एक ही रंग के होंगे, तो वह एक ही व्यक्ति भी हों। यह भारत की मीडिया का भी फर्ज बनता है कि इस बात को बढ़ावा देने की बजाय और इस बात को मीडिया में लगातार खबर बनाने की बजाय उन लोगों को ज्ञान दिया जाए।”

pc_660_101913050504

बोली प्रियंका चोपड़ा 

कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि वहां मैं सबसे ज्यादा पॉपुलर ब्राउन फेस हूं।जिसे लोग जानते हैं लेकिन हर ब्राउन लड़की को एक समझ लेना गलत है। दीपिका भारत में काफी बड़ी स्टार हैं। उनके साथ ये बर्ताव गलत है।’ हो सकता है दोनों एक्ट्रेसेस की इतनी कड़ी निंदा के बाद विदेशी मीडिया थोड़ा सजग हो और उन्हें पहचानने में ऐसी भूल ना करें।

Related Articles

Back to top button
Close