उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

सपाइयों ने की जमकर आतिशबाजी, मनाया जश्न

इलाहाबाद, 14 मार्च (हि.स.)। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह पटेल कुल 342922 मत पाकर प्रथम स्थान पर रहे और भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह पटेल को कुल 283462 मत मिले। सपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया।

सीएम योगी ने मानी हार, विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई

चुनाव के दौरान कुल 729991 मत तथा पोस्टल वैलेट से 621 मत पड़े। अतीक अहमद निर्दलीय 48094 मत पाकर तीसरे तथा कांग्रेस के मनीष मिश्रा 19353 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। इनके अतिरिक्त अन्य प्रत्याशियों में कन्हैया लाल 3021, कमला प्रसाद 829, गणेशजी त्रिपाठी 1050, डीडी गुप्ता 809, रईस खान 1517, रमेश कुमार 1298, वरूण देव पाल 1561, शमशेर बहादुर 1434, सुधा पटेल 1157, सुरेश चंद्र उपाध्याय 1457, अशोक कुमार 2100, डा. नीरज 4276, रमेश प्रकाश वर्मा 3013, राजेन्द्र प्रसाद 3031, राजेश यादव 1421, राम मनोहर सिंह 529, सर्वेश 4000, हसन अखलाक 1138 मत मिले।

Related Articles

Back to top button
Close