खबरे

एक बार फिर सिंगल हो गए हैं शरद , खुद किया खुलासा

मुंबई (ईएमएस)। छोटे परदे पर अपनी अलग पहचान कायम करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी विवेक दहिया से शादी कर खुशहाल जीवन बिता रही हैं, लेकिन उनका एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा अभी तक सिंगल हैं। खबर आई थी कि वो अब स्पील्टिसविला की एक्स कंटेस्टेंट पूजा बिष्ट को डेट कर रहे हैं। लेकिन एक अखबार को दिए इंटरव्यू में शरद ने खुद इस बात को खुलासा किया, ‘उन्होंने पूजा बिष्ट के साथ अपने रिलेशन को खत्म कर दिया है और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि वो खुद ही हैं।’

दरअसल, शरद ने बताया कि उन्हें शादी से डर लगता है। उन्होंने बताया कि उनके साथ के सभी दोस्तों की शादी हो चुकी है और उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसे देखते हुए मुझे शादी जैसी चीजों से डर लगता है। शरद ने बताया कि वो फिलहाल खुद को स्थिर रखने की कोशिश कर रहे हैं और सब कुछ ठीक रहा तो वो भी अगले साल फैंस को खुशखबरी जरूर सुना देंगे। उन्होंने बताया कि, ‘मैंने पूजा के साथ अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन सब कुछ ठीक नहीं हो पाया। शरद ने बताया कि पूजा एक अच्छी इंसान है, और वो जब तक उनके साथ थे दोनों के बीच सब कुछ सही था।’

Related Articles

Back to top button
Close