खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

BMC चुनाव 2017 : 87 हजार से अधिक मतदाताओं ने किया नोटा का प्रयोग

Maharashtra.मुंबई , 25 फरवरी= राज्य में हुए जिला परिषद, पंचायत समिति व महानगर पालिका के चुनाव में मतदाताओं ने जमकर नोटा का प्रयोग किया है। मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में 2,223 मतदाताओं ने नन ऑफ द अबाव्ह अर्थात नोटा का प्रयोग किया है तो ठाणे में यह आंकड़ा 81,888 रहा है। इसका खुलासा राज्य चुनाव आयोग द्वारा मतदान का आंकड़ा जारी होने के बाद हुआ है।

उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के बाद पहली बार मनपा चुनाव में नोटा का पर्याय उपलब्ध करवाया गया था।

चुनाव आयोग से जारी मतदान के आंकड़े के बाद पता चला है कि बांद्रा पूर्व में वार्ड क्रमांक 91 में सबसे ज्यादा 1,135 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। इस वार्ड से शिवसेना प्रत्याशी शगुन नाईक विजयी हुई हैं। इसी तरह दक्षिण मुंबई के वार्ड क्रमांक 198 में 964 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। इस वार्ड से शिवसेना प्रत्याशी व मुंबई मनपा की वर्तमान महापौर स्नेहल आंबेरकर विजयी हुई हैं।

ये भी पढ़े : कश्मीर नीति पर चिदंबरम का बयान देना उचित नहीं : वेंकैया

मानखुर्द के वार्ड क्रमांक 47 में 134 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। इस वार्ड से समाजवादी की प्रत्याशी सायरा खान विजयी हुई हैं। इसी तरह ठाणे महानगर पालिका के 81,888 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग करके बता दिया है कि उनके हिसाब से कोई भी प्रत्याशी वार्ड की समस्याओं को हल करने में सक्षम नहीं था। उल्लेखनीय है कि ईवीएम में पार्टियों के निशान के साथ नोटा भी था, जिन मतदाताओं को लगा कि यहां का कोई प्रत्याशी वार्ड की समस्या का समाधान नहीं कर सकता है, वहां के उन मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है।

Related Articles

Back to top button
Close