Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

CBSE Board : 10वीं, 12वीं के कुछ और पेपर लीक होने की अफवाह, पुलिस ने शुरू की जांच

नई दिल्ली (ईएमएस)। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) पेपर लीक मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच को पता चला है कि परीक्षा से पहले 12वीं के कुछ और पेपर लीक हुए थे। पुलिस उन अफवाहों को भी गंभीरता से ले कही है, जिनमें 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के कुछ और पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि वह इन अफवाहों की भी जांच करेगी, जिनमें कहा जा रहा है कि 12वीं का गणित का पेपर भी परीक्षा से एक दिन पहले लीक हो गया था।

पुलिस ने कहा कि एक व्हाट्सऐप वीडियो में तीसरा प्रश्न पत्र दिख रहा है। कुछ अन्य विषयों के पेपर भी लीक होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, कई छात्र इससे पहले भी कुछ पेपरों में आए सवाल व्हाट्सऐप पर भेजे जाने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे मैसेज चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि लीक हुए पेपर्स को कुछ अन्य राज्यों के केंद्रों तक भी भेजा गया था। पुलिस का यह दावा सीबीएसई के उस बयान से उलट है, जिसमें उसने कहा था कि 10वीं के गणित का लीक हुआ पेपर दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा तक ही पहुंचा था।

नए खुलासे के बाद बोर्ड का यह दावा गलत साबित होता नजर आ रहा है, जिसमें कहा गया था कि पेपर दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा कर ही पहुंचे थे। इसी मामले में झारखंड में छात्रों पर रिपोर्ट हुई है। पुलिस ने पटना में भी कुछ लोगों को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस ने भी 10 व्हाट्सऐप ग्रुप्स से पेपर देशभर में प्रसारित होने की बात कही है। क्राइम ब्रांच को पता लगा है कि 22 व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए 700 से ज्यादा लोगों तक लीक पेपर पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पेपर्स की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी के लिए सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर से पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने यह पता लगाने का भी प्रयास किया कि आखिर कहां पेपर प्रिंट हुए थे और कैसे उन्हें सेंटर्स तक पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button
Close