Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

CM योगी आदित्यनाथ ने पकड़ी झाड़ू, लोगों को दिया स्वच्छता का सन्देश

लखनऊ, 06 मई = मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को राजधानी लखनऊ में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का सन्देश दिया। उन्होंने बालू अड्डा मलिन बस्ती में झाड़ू लगायी। इस मौके पर उनके मंत्रिमण्डल के कई सदस्य भी मौजूद रहे।

स्वच्छ भारत अभियान की बीते दिनों जो सूची आयी है, उसमें 50 सबसे गन्दे शहरों में सबसे ज्यादा 25 शहर अकेले उत्तर प्रदेश के हैं। मुख्यमंत्री ने इसे बेहद गम्भीरता से लिया है। इससे पहले भी वह कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान की खुलककर तारीफ कर चुके हैं। वहीं कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने निरीक्षणों में भी सचिवालय सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में एक बार फिर वह स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को सफाई रखने का सन्देश देते नजर आये।

यूपी में एक बार फिर मिला ISIS का लेटर , पुलिस छानबीन में जुटी

प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के साथ बालू अड्डे इलाके में योगी ने खुद झाडू लगायी और लोगों से साफ सफाई रखने की अपील की। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही आसपास के घरों के बच्चे और महिलाएं भी उन्हें देखने पहुंचे। कई लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे समाज में सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

नगर निगम के अधिकारियों से पूछा लखनऊ इतना गन्दा क्यों?

मुख्यमंत्री ने इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को स्वच्छता के प्रति सख्त हिदायत देते हुए कहा कि देश के 100 साफ शहरों में लखनऊ का नाम नहीं होना चिन्ता का विषय है। उन्होंने राजधानी के हर वार्ड में व्यापक सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने झाड़ू लगाकर प्रदेश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों से पूछा कि आखिर लखनऊ शहर इतना गन्दा क्यों है?

सीएम योगी ने निर्देश दिए कि बरसात से पहले नालियों की सारी सिल्ट निकाली जाए। अगर ऐसा नहीं होगा तो गन्दा पानी उफान के साथ सड़कों पर बहेगा। हर वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाए, लोगों से कहा जाए कि वे गन्दगी को सड़कों पर नहीं फेंकें।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कल शुक्रवार को कहा था कि प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर बेहद जागरूक है। उन्होंने कहा कि हाल ही

सामने आया सर्वेक्षण उनकी सरकार के सत्ता में आने से पहले का, लेकिन प्रदेश सरकारआगामी दिसम्बर तक 30 जिलों और अक्टूबर 2018 तक पूरे प्रदेश को ओडीएस यानी खुले में शौच से मुक्त घोषित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसके साथ ही जिन मंत्रियों को जिलों का प्रभारी बनाया गया है, उनका दायित्व होगा कि वह सम्बन्धित जिले में भ्रमण के दौरान वहां की मलिन बस्तियों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करते हुए उनकी साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें।

Related Articles

Back to top button
Close