Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीराज्य

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2248, अब तक 48 लोगों की मौत

नई दिल्ली । दिल्‍ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस से दिल्ली में बुधवार को एक और मौत हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में मरने वालों की संख्या 48 हो गई है। दिल्ली में बुधवार को 92 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 2248 हो गई है। वहीं 24 घंटे में 113 लोग स्वस्थ भी हुए हैं, इस तरह अब तक कुल 724 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बुधवार को बढ़कर 2248 हो गई है। कोरोना के 92 नए मामले सामने आए हैं। अब तक के 2248 मामलों में 724 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 48 लोगों की मौत हुई है। 1476 अभी एक्टिव केस हैं। 24 लोग आईसीयू में और 6 लोग वेंटिलेटर पर हैं।

दिल्ली सरकार ने अब तक 28,309 लोगों की जांच की है, जिसमें से 21,131 सरकारी लैब और 7,178 निजी लैबों में जांच हुई है। इनमें 2,248 पॉजिटिव और 22,713 निगेटिव केस हैं, जबकि 3,018 (2,427 सरकारी और 591 निजी लैबों) लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close