Home Sliderखबरेदेशराज्य

सरकारों के तुष्टिकरण का शिकार हो रही है पुलिस : गिरिराज सिंह

बेगूसराय। देश के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन का अनुपालन कराने के दौरान पुलिस पर किए गए जा रहे हमले को लेकर बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य सरकारों पर जोरदार प्रहार किया है।

बुधवार को उन्होंने कहा है कि जब सत्ता पाने का तरीका तुष्टीकरण हो तो सत्ता पर बैठा आदमी धृतराष्ट्र हो ही जाता है। संकट में पुलिस लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है तो पश्चिम बंगाल के टिकियापाड़ा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद तथा पंजाब के पटियाला जैसे जगहों पर खुद पुलिस सरकार के तुष्टिकरण का शिकार हो रही है और उनपर हमले हो रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के टिकियापाड़ा बाजार में लॉकडाउन का उल्लंघन कर भीड़ जमा हुई थी। यह देख कर पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें अपने घर लौटने को कहा तो लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक मस्जिद में भीड़ सामूहिक नमाज में शामिल होने जा रही थी। पुलिस ने उन्हें रोका और लॉकडाउन का हवाला देकर अपने-अपने घर लौट जाने की अपील की तो वे भड़क गए तथा पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इसमें भी कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इससे पहले पंजाब के पटियाला में भी निहंग सिखों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि सत्ता तुष्टीकरण के कारण कोरोना जैसे वैश्विक संकट से लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है पुलिस पर हमले हो रहे हैं। इसके लिए वहां की सरकारें जिम्मेवार है। (एजेंसी, हि.स.)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close