Home Sliderखबरेदेशराज्य

भारत में कोरोना के मामले 5 लाख के पार, छह दिन में मामले हुए दोगुने

नई दिल्ली । देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब पांच लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,552 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 5,08,953 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 384 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 15,685 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,97,387 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,243 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 2,95,880 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और बढ़ोतरी क्रम-
अंडमान और निकोबार- 72(+13), आंध्रप्रदेश में 10,884(+605), अरुणाचल प्रदेश- 172(+12), असम- 6607(+286), बिहार- 8716(+303), चंडीगढ़-425(+2), छत्तीसगढ़- 2545(+93), दिल्ली- 77,240 (+3460), दादरा नगर हवेली और दमन व दीव- 163(+9), गोवा -1039(+44), गुजरात- 30,095 (575), हरियाणा- 12,884 (+421), हिमाचल प्रदेश- 864 (+25), झारखंड- 2292(+28), कर्नाटक- 11,005 (+445), केरल- 3876(+150), मध्यप्रदेश- 12,798(+202, महाराष्ट्र- 1,52,765 (+5024), मणिपुर-1075, मिजोरम-145, मेघालय-47, नगालैंड- 371(+16), ओडिशा- 6180(+218), पुदुचेरी- 502, पंजाब- 5957 (+188), राजस्थान- 16,660 (+364), सिक्किम -86(+1), तमिलनाडु- 74622, तेलंगाना- 12,349 (+985), त्रिपुरा-1325(+35), जम्मू-कश्मीर-6762(+213), लद्दाख-946(+5), उत्तरप्रदेश में 20,943 (+750), उत्तराखंड -2725(+34) और पश्चिम बंगाल में 16,190 (+542) मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close