खबरेस्पोर्ट्स

IPL 2017: स्टोक्स के बाद एक और इंग्लिश खिलाड़ी टाइमल मिल्स को मिले 12 करोड़

Sports.नई दिल्ली/बेंगलुरु, 20 फरवरी = इंग्लैड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के बाद इंग्लैंड के एक खिलाड़ी तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को 12 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने खरीदा। स्टोक्स को पुणे सुपरजायंट्‍स ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

मिल्स का बेस प्राइस 50 लाख था, लेकिन उन्हें आरसीबी ने 12 करोड़ में खरीदा। तेज गेंदबाजों को अच्छी कीमत मिली। द. अफ्रीका के कगिसो रबाडा को डेयरडेविल्स ने 5 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ थी। इसी प्रकार न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को 5 करोड़ में केकेआर ने अपने नाम किया। उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ थी। मिचेल जॉनसन की बेस प्राइस 2 करोड़ थी और उन्हें इसी कीमत पर ‍मुंबई इंडियंस ने हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस की बेस प्राइस 2 करोड़ थी और उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.5 करोड़ में अपने दल में शामिल किया। इस बार फ्रेंचाइजियों के आकर्षण का केंद्र स्टार खिलाड़ी न होकर घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी होंगे। नीलामी में स्थानीय घरेलू क्रिकेटरों के अलावा अफगानिस्तान के खिलाड़ियों पर ही आठों फ्रेंचाइजियों की निगाह रहेगी।

ये भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से शाहिद अफरीदी ने लिया संन्यास

नीलामी में 352 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से अधिक से अधिक 76 को लिया जा सकता है। इन खिलाड़ियों की खरीदी के लिए फ्रेंचाइजियों के पास 148.33 करोड़ रुपये उपल‍ब्ध है। यह दस साल के चक्र की आखिरी नीलामी होगी। इसके बाद अगले साल के टूर्नामेंट के लिए सभी खिलाड़ी फिर से नीलामी पूल में शामिल होंगे।

एक टीम अपने खिलाड़ियों की संख्या अधिक से अधिक 27 रख सकती है, लेकिन अधिकतर फ्रेंचाइजी 22 से 24 खिलाड़ियों की टीम बनाना पसंद करती हैं। खिलाड़ियों का आधार मूल्य दस लाख से दो करोड़ रुपये के बीच है। इनमें से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए बड़े दांव लगाए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close