खबरेमध्यप्रदेश

MP में हर्षोल्लास से मनाया गया 68वां गणतंत्र दिवस.

भोपाल, 27 जनवरी= मध्यप्रदेश में 68वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 68वें गणतन्त्र दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।

हर्ष फायर के बीच पुलिस बैण्ड दल ने राष्ट्र गान जन-गण-मन की धुन बजाई। मुख्यमंत्री ने हर्ष के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैण्ड दल ने सेवानिवृत्त निरीक्षक शेख रजा उल्लाह के निर्देशन में ‘जन गण मन’ की धुन बजाई। हर्ष फायर के बाद परेड कमाण्डर एस.डी.ओ.पी. बालाघाट प्रदीप शर्मा (भापुसे) और परेड के टू-आई सी. एस.डी.ओ.पी. मण्डलेश्वर खरगोन हेमंत चौहान के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस परेड का मार्च पास्ट प्रदर्शन हुआ।

परेड में निरीक्षक आर. एस. मालवीय. ने सीआईएसएफ, सहायक उप निरीक्षक शिवदेव सिंह ने एस.एस.बी., निरीक्षक अग्रेस दुबे ने उत्तरप्रदेश सशस्त्र पुलिस, निरीक्षक लखन मरावी ने मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल, निरीक्षक नीरज वर्मा ने जिला बल एवं जीआरपी, निरीक्षक शोभना मिश्रा ने विशेष सशस्त्र बल/जिला पुलिस बल महिला, कंपनी कमांडर पी.एल. कोगे ने मध्यप्रदेश होमगार्ड, सहायक जेल अधीक्षक हेमसरिता मिंज ने जेल विभाग, सूबेदार मोहम्मद सलीम ने भूतपूर्व सैनिक, सीनियर अंडर ऑफिसर नेहा राना ने एन.सी.सी. आर्मी विंग बॉयज, सीनियर कैडेट कैप्टन प्रवीण कुमार द्विवेदी ने एन.सी.सी नेवल विंग, कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर विजयश्री रेवायकर ने एन.सी.सी. एयर विंग, सीनियर अंडर ऑफिसर सुरभि साहू ने सीनियर डिवीजन एनसीसी आर्मी विंग गर्ल्स,कमाण्डर सुशील बघेल ने स्काउट्स बॉयज, कमाण्डर आरती कुशवाह ने गाइड गर्ल्स और कमाण्डर नकुल मारन ने पुलिस बॉयज दल का नेतृत्व किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हैदराबाद में हुई डी.जी.पी. कॉन्फ्रेंस में अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय मजबूत करने के लिए गणतंत्र दिवस परेड में अन्य प्रदेश का दल शामिल करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के अनुपालन में उत्तरप्रदेश सशस्त्र पुलिस का दल भोपाल में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुआ।

शेख रजाउल्लाह के निर्देशन में पुलिस बैण्ड ने आकर्षक संगीतमई परेड प्रस्तुत की। उप निरीक्षक अम्बिका प्रसाद दुबे के नेतृत्व में श्वान दल और उप निरीक्षक चरण सिंह यादव और धनवंतरि ठाकुर के नेतृत्व में अश्वारोही दल ने भाग लिया। परेड के बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । प्रदेश की घुड़सवारी अकादमी के घुड़सवारों ने भी अपने करतब दिखाए।
समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह, पुलिस महानिदेषक ऋषि कुमार शुक्ला, भोपाल संभाग कमिश्नर अजातशत्रु, पुलिस महानिरीक्षक योगेश चौधरी, कलेक्टर निशांत वरवड़े, एसएसपी रमन सिंह सिकरवार, एसपी अरविंद सक्सेना एवं सिद्धार्थ बहुगुणा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुल 18 विभाग की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close