Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

गणतंत्र दिवस समारोह पर मोदी की ऐतिहासिक पहल, आसियान के 10 राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि

नई दिल्ली, 26 जनवरी (हि.स.)। भारत के 69वें गणतंत्र दिवस समारोह पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए इतिहास रचा है। आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि दुनिया के 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बने। खास बात ये है कि ये सभी आसियान देश म्यांमार, कंबोडिया, वियतनाम, लाओस पीडीआर, सिंगापुर, ब्रुनेई, थाईलैंड, इडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया हैं, जो मिलकर दक्षिण एवं पूर्व एशिया क्षेत्र का सबसे शक्तिशाली अंतर्राष्ट्रीय संगठन आसियान बनाते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फैसला किया था कि साल 2018 के गणतंत्र दिवस के मौके पर ही भारत-आसियान मित्रता के 25 साल पूरे होने की खुशी का जश्न मनाया जाए। इसीलिए भारत ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन का आयोजन 25-26 जनवरी को किया। जिसमें आसियान सदस्य देशों को आमंत्रित किया गया। आसियान देशों ने पीएम मोदी का आमंत्रण स्वीकारा और भारत के 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हुए। इस बार गणतंत्र दिवस पर आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्षों में वियतनाम के प्रधानमंत्री, गुयेन झुआन फुक, कंबोडिया के प्रधानमंत्री समेक तिको हू सेन, म्यांमार की दाऊ आंग सान सू की, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हिसियन लूंग, ब्रुनेई दारुसलाम के सुल्तान हसनल बोलकेयाह, फिलीपिंस के राष्ट्रपति रोड्रिगो रॉआ डूटेटेटे, थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओ-चा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, लाओ पीडीआर के प्रधानमंत्री थोंग्लौन सिसलीथ और मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

kbn 10 PM-Modi_ASAN

25-26 जनवरी को हो रहे भारत-आसियान शिखर सम्मेलन के लिए आसियान के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष बुधवार को दिल्ली पहुंचे। सभी राष्ट्राध्यक्षों का दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर राजकीय स्वागत किया गया। सभी राष्ट्राध्यक्षों की अगवानी केंद्र सरकार के मंत्रियों ने की। भारत एशियान-भारत शिखर सम्मेलन के लिए वियतनाम के प्रधानमंत्री, गुयेन झुआन फुक और मैडम ट्रॅन गुयेन थायू की अगवानी मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने की। कंबोडिया के प्रधानमंत्री समेक तिको हू सेन का स्वागत कपड़ा राज्यमंत्री अजय टमटा ने किया। म्यांमार की दाऊ आंग सान सू की का स्वागत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हिसियन लूंग का स्वागत महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार ने किया। ब्रुनेई दारुसलाम के सुल्तान हसनल बोलकेयाह की आगवानी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की। फिलिपिन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो रॉआ डूटेटेटे का स्वागत मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने किया। थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओ-चा और नारापोर्न चान-ओ-चा की आगवानी विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह की।

गुरुवार को नई दिल्ली में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन की आधिकारिक शुरुआत हुई। अपनी तरह का यह पहला दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है जो 25-26 जनवरी तक है। जिसमें आसियान सदस्य देशों के 10 राष्ट्राध्यक्षों ने शिरकत की है। साथ ही सभी मेहमान राष्ट्राध्यक्ष गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि भी हुए हैं। आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन है, जो सार्क, बिमस्टेक, आईओए क्षेत्रीय संगठनों की तर्ज पर क्षेत्रीय विकास के लिए सदस्य देशों को एक मंच पर लाने का काम करता है। भारत आसियान का आधिकारिक नहीं आमंत्रित सदस्य है।

Related Articles

Back to top button
Close