Home Sliderखबरेदेशराज्य

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में तेजी से फैल कोरोना संक्रमण, मरीजों की संख्‍या 5068 हुई

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान समय में मरीजों की संख्या हजारों में पहुंच गई है। प्रतिदिन ढाई सौ से अधिक नये मरीज मिल रहे हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में जैसे-जैसे दूसरे राज्यों से लोगों का आगमन शुरू हुआ है, वैसे-वैसे संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। सबसे अधिक मामले असम में आए हैं। दूसरे नंबर पर त्रिपुरा है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 235 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह मरीजों की कुल संख्या 5068 हो गई है, जिसमें से 1839 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 244 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं, जबकि 3218 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में चल रहे इलाज चल रहा है। वहीं आठ मरीजों की मौत हो गई है, जबकि छह मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में 145 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 3431 है, जबकि 1433 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 184 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 1989 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच छह मरीजों की मौत तथा तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 18 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 915 हो गई है। जबकि, 278 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 39 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 636 मरीजों का इलाज चल रहा। एक मरीज की मौत हो गई है तथा तीन मरीज राज्य के बहर चले गए हैं।

मणिपुर में 55 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 366 हो गई है, वहीं 73 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 293 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों इलाज चल रहा है।

नगालैंड में दो नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 130 हो गई है। राज्य में 29 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 07 नये मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 101 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में छह नये मरीज सामने आए है। मरीजों की कुल संख्या 67 हो गई है। वहीं चार मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। 63 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

मेघालय कोई भी नये मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44 हो गई है। जिसमें से 18 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 05 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं। 25 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, एक मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में नौ नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 102 हो गई है। जबकि एक मरीज स्वस्थ्य हो चुका है। वहीं 101 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी नये मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो गई है। वहीं तीन मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। फिलहाल 10 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close